2024 का वर्ल्ड कप जीतने में धोनी कनेक्शन क्या है? जानिए

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। 

भारत की इस जीत में भी धोनी का फेवरेट नंबर 7 का कमाल दिख रहा है। 

कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,"इस मैच में  'थाला फॉर द रीजन' दिखा।" 

यानी वर्ल्ड कप फाइनल में भी धोनी का जादू दिखा। 

दरअसल, धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई, जर्सी पर भी 7 नंबर लिखा है। 

भारत के जीत पर माही ने Instagram पर रिएक्शन दिया। 

धोनी ने ल‍िखा- "वर्ल्ड कप चैंपियन 2024, मेरी हृदय गति बढ़ गई थी, आप लोगों ने जो किया, उसके लिए बधाई।"

आगे लि‍खा, "सभी भारतीयों और दुनिया भर के फैन्स की ओर से वर्ल्ड कप घर लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

धोनी ने आगे लिखा, "मेरे जन्मदिन पर अनमोल उपहार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"