क्यों हज के समय पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानिए

हज यात्रा इस्लाम के पांच महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। हर साल लाखों लोग हज यात्रा के लिए मक्का मदीना जाते हैं।

मक्का पहुंचने से पहले रास्ते में इहराम पहनना बहुत जरूरी होता है।

इहराम का मतलब होता है अपनी सारी गलतियों और पापों को खत्म करना।

इहराम के दौरान हज यात्री दो टुकड़ों में कटा हुआ सफेद कपड़ा पहनते हैं।

इसका मतलब होता है कि आप खुदा से मिलने के लिए तैयार हैं।

यह नियम सिर्फ पुरुषों के लिए है। महिलाओं के लिए सफेद कपड़े पहनना अनिवार्य नहीं है।