दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में रतन टाटा को क्यों नहीं रखा जाता?

अंबानी, अडानी सहित दुनिया में कई अरबपति लोग हैं।

लेकिन क्या अपने सोचा है कि इतने बड़े अंपायर होने के बाद भी रतन टाटा का नाम सुपर रिच लोगों की लिस्ट में क्यों शामिल नहीं है?

रतन टाटा देश के जाने-माने उद्योगपति हैं। लेकिन, यह काफी दिलचस्प है कि वे फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में नहीं हैं।

टाटा समूह के प्रमुख के रूप में, रतन टाटा ने अपने असाधारण नेतृत्व कौशल और व्यावसायिक कौशल से समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

टाटा समूह में कई तरह की कंपनियां शामिल हैं। IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, रतन टाटा की कुल संपत्ति उम्मीद से काफी कम है।

वे 3,800 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ 421वें स्थान पर हैं। यह उनके प्रभाव वाले किसी भी अरबपति से काफी कम है।

रतन टाटा के दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में न होने का कारण उनका समाज सेवा के प्रति समर्पण है।

टाटा समूह की मुख्य निवेश होल्डिंग कंपनी टाटा संस है। इसका अधिकांश लाभ टाटा ट्रस्ट को जाता है।

ये ट्रस्ट अलग-अलग धर्मार्थ कार्यों के लिए हैं। ये पहल मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित हैं।