महिला ने प्रॉपर्टी डीलर के प्राइवेट पार्ट पर मार-मार कर उसे जान से मार डाला

महाराष्ट्र के नागपुर से एक अनोखा  सामने आ रहा है। जहां एक महिला को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

दरअसल, दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। लेकिन वो उससे पैसे मांग रही थी। मना करने पर उसने प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। 

नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि 19 अप्रैल को 55 वर्षीय रवींद्र कुडवे का शव मिला था। 

पोस्टमार्टम में पता चला कि प्राइवेट पार्ट पर  चोट लगने से मौत हुई है। 

मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 

बेटे ने हमें बताया कि उसके पिता और आरोपी महिला काजल जोगे (27) का अवैध संबंध था। लेकिन महिला शादी करना चाहती थी। 

जब रवींद्र कुडवे ने उसको अस्वीकार कर दिया। जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। 

इस दौरान महिला ने प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। आकाश नगर के एक फ्लैट से शव को बरामद किया गया।