महिला ने 20 साल छोटे मर्द से की शादी, वजह हैरानी भरी

हमारे समाज में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है।

तमाम मुश्किलों के बावजूद लोग जीवनभर इस रिश्ते से जुड़े रहते हैं।

भले ही लोग अत्याचार के शिकार हुए हों, लेकिन वे एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते।

उन्हें तो बस इस बात का डर रहता है कि समाज और उनके चाहने वाले क्या कहेंगे।

लेकिन कुछ लोग इन रिश्तों को तोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसी ही महिला की कहानी बताएंगे

जिसके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था।

एक झगड़े के बाद उन्होंने 28 साल पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और वह उदास हो गईं।

लेकिन 56 साल की उम्र में उनकी मुलाकात अपने से 20 साल छोटे एक शख्स से हुई जो उन्हें समझने लगा।

दोनों को प्यार हुआ और शादी कर ली।

अब महिला की उम्र 59 साल है और उनके पति की उम्र 39 साल है।