महिलाओं ने मचाया ऐसा बवाल, जिम वाले ने एंट्री ही बंद कर दी

हाल ही में एक फिटनेस आउटलेट उस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया

जब उसने अपने जिम में बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एक जिम ने इस महीने की शुरुआत में अपने गेट पर 'नो एंट्रीज अलाउड' का नोटिस लगा दिया।

नोटिस में आगे कहा गया है कि केवल सुंदर और आकर्षक महिलाओं को ही जिम में प्रवेश की अनुमति है।

महिलाओं पर प्रतिबंध के बारे में जब जिम मालिक से बात की गई तो उसने अधेड़ उम्र की महिलाओं के जिम में रहने के कई नुकसान बताए।

जिम मालिक ने आगे कहा कि इस उम्र की कई महिलाएं जिम की वॉशिंग मशीन में 1.2 घंटे तक कपड़े धोती हैं, जिससे पानी का बिल काफी ज्यादा आता है।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि ये महिलाएं जिम के लॉकर रूम से साबुन और कई अन्य चीजें चुरा लेती हैं।

उन्होंने समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि ये महिलाएं जिम में कम उम्र की महिलाओं का मजाक उड़ाती हैं।