Friday, July 5, 2024
HomeHealth TipsWeight Lifting Tips: क्या आप भी बढ़ते वजन से हैं परेशान? तो...

Weight Lifting Tips: क्या आप भी बढ़ते वजन से हैं परेशान? तो आज ही आपनाएं ये तरीके तेजी से दिखेगा असर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Weight Lifting Tips: आज के समय में वजन बढ़ना एक बेहद ही आम समस्या है। वजन बढ़ने के ऐसे तो कई कारण होते हैं, लेकिन इसका मुख्य कारण आजकल की हमारी व्यस्त जीवन शैली और हमारा तैलीय खान-पान हैं। कई लोग खाना खाने के बाद कोई शारीरिक कार्य नहीं करते जो की वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण है, लेकिन आप घबराए नहीं आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे की आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं वजन कम करने के कुछ घरेलू उपाय-

1. रोजाना गरम पानी और शहद- अगर आपको अपना वजन तेजी से कम करना है तो रोजाना सुबह खाली पेट एक ग्लास गरम पानी में एक चमच्च शहद डालकर पीएं। आपको इससे तेजी से असर दिखेगा। इसेक साथ ही साथ आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ेगा।
2. सूर्य नमस्कार- रोजाना सूर्य नमस्कार करने से भी अधिक वजन की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही ये अपको चुस्त और तन्दरूस्त भी रखती है।
3.भरपूर पानी का सेवन- अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो रोजाना कम से कम 4 से 6 लीटर पानी चालू करें। ये तेजी से आपका वजन नियंत्रण रखने में मदद करता है।
4. खाने में तेल पर रखें लगाम- अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको खाने में तेल की मात्रा आज ही कम करनी चाहिए। साथ ही साथ बाहर का तला खाने से बचना चाहिए।
5. रोजाना सुबह की सैर- सुबह की सैर करने से आपका वजन तेजी से कम होगा। साथ ही साथ इससे आपको फिट रहने में भी मदद मिलेगी।
6. मीठे का सेवन कम करें- अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो आज ही सावधान हो जाए। क्योंकि मीठा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। साथ इससे आपको मधुमेह जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं तो आज ही मीठे को कहें ना।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand News: आपदा प्रबंधन पर होने वाली छठीं वर्ल्ड कांफ्रेंस, 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि, छात्र, शोधार्थी होंगे शामिल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular