Sunday, June 2, 2024
HomeLatest NewsWorld Cup 2023: पाकिस्तान को धूल चटाने वाले कौन हैं केशव महाराज,...

World Cup 2023: पाकिस्तान को धूल चटाने वाले कौन हैं केशव महाराज, उनका UP से क्या है नाता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) World Cup 2023: वर्ल्ड कप के चले आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रिका ने पाकिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल की है। इस दौरान अगर किसी की चर्चा हो रही है तो वो हैं केशव महाराज। इस मुकाबले में न तो उन्होंने ज्यादा रन बनाए हैं और न ही कोई विकेट चटकाए। लेकिन इन सब के बाद भी वह सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। जिसका कारण पाकिस्तान के खिलाफ विजय चौका लगाना है।

भारतीय मूल के हैं केशव महाराज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि केशव महाराज भारतीय मूल के हैं और उनका अपने हिंदू धर्म को लेकर गहरी आस्था है। वो लगातार लंबे समय से अफ्रिका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। जब उन्होंने बीती रात विजय का चौका जड़ा तो सोशल मीडिया पर हर जगह मीम्स की बाढ़ आ गई। जिसमें लोगों का कहना था कि जो शख्स हनुमान का भक्त है, जिसके बल्ले पर ओम लिखा हुआ है। भला वो कैसे पाकिस्तान से हार सकता है।

उत्तर प्रदेश से है नाता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि केशव महाराज का पूरा नाम केशव आत्मानंद महाराज है। उनका जन्म दक्षिण अफ्रिका के डरबन शहर में हुआ था। पिता का नाम आत्मानंद और मां का नाम कंचन माला है। साथ ही उनके पूर्वज यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले थे, जिसके बाद वो साल 1874 में डरबन शिफ्ट हो गए थे। बता दें कि केशव महाराज बचपन से ही अपने धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। उनके दादा-परदादा ने अपने पीढ़ियों को भारतीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ हमेशा जोड़कर रखा है।

Also Read: शाम 4 बजे लगेगा चंद्रग्रहण का सूतक, ये काम बिल्कुल भी मत करना वरना होगी बर्बादी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular