Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsYamunotri Highway: यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा! दुर्घटनाग्रस्त वाहन खाई में गिरा...

Yamunotri Highway: यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा! दुर्घटनाग्रस्त वाहन खाई में गिरा , दो लोग घायल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Big accident on Yamunotri Highway) यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 से बड़कोट सीएचसी भेजा।

खबर में खास:-

  • खरादी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा।
  • हादसे में वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।
  • पिकअप वाहन अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया

वाहन चालक गंभीर रुप से घायल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार को यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

पिकअप वाहन अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया

बता दें, विकासनगर से यमुनोत्री हाईवे से लगे किसाला गांव से सामान ला रहा पिकअप वाहन अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस वजह से वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। जैसे ही वाहन खाई में गिरने की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस फोर्स और 108 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। इसी के साथ घायलों को 108 से बड़कोट सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर अंगद राणा ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का उपचार किया जा रहा है।

Also Read: Uttarakhand News: धामी सरकार का एक साल बेमिसाल, विपक्ष पूछ रहा है सवाल?

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular