Sunday, July 7, 2024
HomeCricket newsYashasvi Jaiswal: भदोही के यशस्वी जायसवाल ने IPL में रचा इतिहास, सिर्फ...

Yashasvi Jaiswal: भदोही के यशस्वी जायसवाल ने IPL में रचा इतिहास, सिर्फ 13 गेंद में जड़ा अर्धशतक

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 56वें मैच में भदोही जिले के यशस्वी जायसवाल ने वो कारनामा किया जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। अगर आपने गुरूवार का मुकाबला देखा होगा तो आपने ये भी देखा होगा कि जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के खिलाफ इस मैच में जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी की। इसमें सबसे बड़ी बात अर्धशतक जड़ने तक उन्होंने 400 से अधिक का स्ट्राइक रेट रखा।

47 गेंदों में बनाए नाबाद 98 रन

तूफानी बल्लेबाजी को देख जायसवाल के परिजनों में खुशी की लहर है तो वहीं पूरे गांव में लोग खुश नज़र आए। सभी की चाहत थी कि जायसवाल आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाए लेकिन केकेआर का स्कोर कम होने के कारण ऐसा हो न सका। बता दें कि 13 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में नाबाद 98 रन की तूफानी पारी खेल डाली।

विराट कोहली समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों ने की सराहना

इस दौरान उन्होंने 13 चौके और छह लंबे छक्के भी लगाए। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देख विराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने  उनकी खूब सराहना की है। यशस्वी मूल रूप से भदोही जिले के सुरियांवा निवासी हैं। पिता भूपेंद्र जायसवाल और मां कंचन दुकान चलाते हैं। गुरुवार रात अपने लाल का कारनामा देख खुशी से झूम उठे।

11 साल की उम्र में ही जायसवाल मुंबई चले गए

मात्र 11 साल की उम्र में ही जायसवाल मुंबई चले गए थे। उन्होंने वहां बहुत मुश्किलों में दिन गुजारे लेकिन अपने इरादे से नहीं हिले। वैसे तो भदोही जिला दुनियाभर में अपनी हाथों से बनी खूबसूरत कालीन के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन अब उसकी लोकप्रियता में यशस्वी जायसवाल ने भी इजाफा कर रहे हैं।

केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम था रिकॉर्ड

बता दें कि उनसे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम था। राहुल ने 2018 और कमिंस ने 2022 में 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। अपनी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कप भी अपने सिर रख लिया।
SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular