Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsYogi Adityanath Birthday: यूपी के CM का आज 51वां जन्मदिन, जानें अजय...

Yogi Adityanath Birthday: यूपी के CM का आज 51वां जन्मदिन, जानें अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने तक का सफर, मिशन 2024

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं सीएम ने अपने जन्मदिन के मौके पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। संयास से पहले उनको अजय सिंह बिष्ट कहा जाता था।

अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने तक का सफर

उनकी माता सावित्री देवी एक गृहिणी हैं। योगी अपने भाई -बहनों में पांचवें स्थान पर आते हैं। विद्यालय के दिनों से ही योगी की रूचि आध्यात्म की ओर थी। योगी बीजेपी की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कर्मठ कार्यकर्ता भी रहे हैं। साल 1994 में तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ से दीक्षा लेकर ही वह योगी आदित्यनाथ बने थे। इसके गुरू के शरीर त्यागने के बाद वह गोरक्षपीठ के प्रमुख बने। इतना ही नहीं बल्कि अपने गुरू के दिए राजनीतिक दायित्वों को भी संभाला। बता दें कि 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यानाथ गोरखपुर से 1 बार नहीं 2 बार नहीं बल्कि 5-5 बार सांसद रहे हैं। बतौर मुख्यमंत्री यह उनका दूसरा कार्यकाल है।

बीजेपी की मिशन 2024 की तैयारी

2024 लोकसभा चुनाव और केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी जनसंपर्क अभियान चलाई हुई है। इसके अलावा प्रदेश में टिफिन बैठक कर रही है। इसकी शुरूआत आगरा से हुई। इसी कड़ी में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गाजियाबाद में टिफिन बैठक करेंगे तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गौतमबुद्ध नगर में टिफिन बैठक करेंगे। बता दें कि बीजेपी इस टिफिन बैठक के माध्यम से देशभर के सक्रिय और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रही है क्योंकि लोकसभा चुनाव में मात्र 1 साल से भी कम का समय बचा हुआ है।

 Crime News: सीतापुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बेल्ट व लात-घूंसों से पीटा, निवृस्त्र लौटी घर

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular