Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsYogi Adityanath Birthday: योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन,एकनाथ शिंदे, अमित शाह,...

Yogi Adityanath Birthday: योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन,एकनाथ शिंदे, अमित शाह, अनुराग ठाकुर और राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

- Advertisement -

Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं सीएम ने अपने जन्मदिन के मौके पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। संयास से पहले उनको अजय सिंह बिष्ट कहा जाता था। 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यानाथ गोरखपुर से 1 बार नहीं 2 बार नहीं बल्कि 5-5 बार सांसद रहे हैं। बतौर मुख्यमंत्री यह उनका दूसरा कार्यकाल है। सीएम के जन्मदिन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने ट्वीट कर बधाई संदेश दिया।

एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र सीएम

उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ  जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं| आप स्वस्थ और दीर्घायु रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं |

शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश सीएम

माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई। भगवान श्रीराम की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से उत्तर प्रदेश मुक्त रहे तथा विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे, यही कामना करता हूँ।

पेमा खांडू, अरूणाचल प्रदेश सीएम

उत्तर प्रदेश को निरंतर विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने में जुटे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सुखद एवं यशस्वी दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

अमित शाह,गृहमंत्री

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन को जमीन पर पहुँचाने में आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है।आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

 राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री

उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री,योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।

नितिन गडकरी, सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी

उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

अनुराग ठाकुर, भारत के चुवा कार्यक्रम और खेल मंत्री

उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले लोकप्रिय व कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ  जी को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से आपके सुदीर्घ व स्वस्थ जीवन एवं चिर ऊर्जावान व्यक्तित्व की कामना करता हूँ।

गजेंद्र सिंह शेखावत, जलशक्ति मंत्री

उत्तर प्रदेश को समृद्धि के नए युग की ओर ले जा रहे अनवरत कर्मशील मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्म दिवस की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं! आपने सनातन मूल्यों से जनसेवा तथा विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आप विकास की गंगा बहाते रहें। मंगलकामना!

किरेन रिजिजू, भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्री

उत्तर प्रदेश के प्रेरणास्त्रोत माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अद्भुत प्रयासों ने राज्य के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। आपके अच्छे स्वास्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं।

स्मृति ईरानी, भारत की महिला व विकास मंत्री

उत्तर प्रदेश को ‘नए भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध, प्रदेश के लोकप्रिय CM योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास एवं लोककल्याण और आपकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन हेतु मंगलकामना करती हूँ।

Yogi Adityanath Birthday: यूपी के CM का आज 51वां जन्मदिन, जानें अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने तक का सफर, मिशन 2024

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular