Monday, July 15, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSambhal: 700 किमी पैदल चल करके इंसाफ के लिए महिला पहुंची योगी...

Sambhal: 700 किमी पैदल चल करके इंसाफ के लिए महिला पहुंची योगी दरबार, सीएम ने लापरवाह अफसरों को दी सजा

- Advertisement -

Sambhal

इंडिया न्यूज, संभल (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के संभल की महिला राम जलेबी ने गोरखपुर में सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंचकर पुलिस और तहसील प्रशासन के अफसरों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे के मामले की सुनवाई न किए जाने की शिकायत की थी। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आने पर एक्शन में आए सीएम योगी के तेवर से संभल जिला प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया। सीएम के निर्देश पर डीआईजी ने 2 दारोगा को निलंबित कर दिया। आननफानन में अफसरों ने राम जलेबी की डेढ़ बीघे जमीन को अवैध कब्‍जे से मुक्‍त करवा दिया।

700 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची सीएम योगी के जनता दरबार
राम जलेबी की डेढ़ बीघे जमीन पर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान ने अवैध कब्जा कर रखा था। राम जलेबी पिछले 2 साल से अपनी जमीन को ग्राम प्रधान के अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने के लिए भटक रही थीं। जब अफसरों ने राम जलेबी की शिकायत पर सुनवाई नहीं की तो राम जलेबी ने 700 किलोमीटर का सफर तय करके गोरखपुर सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंच गईं। यहां सीएम योगी से अपने डेढ़ बीघा जमीन को पूर्व प्रधान के कब्जे से मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई।

ग्राम प्रधान ने छेड़खानी में फंसाया 
संभल जिले में गुन्नौर तहसील के जुनावई विकासखंड में अहरौला गांव की रहने वाली ग्रामीण महिला राम जलेबी का है। राम जलेबी ने बताया कि साल 2021 में पूर्व ग्राम प्रधान ने राम जलेबी की खेती की डेढ़ बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। जमीन पर अवैध कब्जा मुक्‍त कराने की शिकायत उन्‍होंने पुलिस और तहसील प्रशासन के अफसरों से की। इतना ही नहीं आरोप है कि इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान ने राम जलेबी को छेड़खानी के एक मामले में फंसा दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी में 100 लोगों का धर्म परिवर्तन, क्रिसमस-डे का चल रहा था आयोजन, बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Connect Us Facebook | Twitter

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular