Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशYogi strict about free Animals : छुट्टा जानवरों को लेकर योगी सख्त,...

Yogi strict about free Animals : छुट्टा जानवरों को लेकर योगी सख्त, जिलाधिकारियों को दिए आदेश

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Yogi strict about free Animals : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-संरक्षण केन्द्रों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों  में पर्याप्त संख्या में गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था की है।

कोई भी गोवंश छुट्टा न घूमें (Yogi strict about free Animals)

सभी जिलाधिकारी देखें कि कहीं भी गोवंश छुट्टा न घूमें। इन्हें गो-आश्रय स्थल में लाकर इनकी समुचित देखभाल की जाए। पशुपालन विभाग छुट्टा जानवरों को गो-संरक्षण केन्द्रों में पहुंचाए। इसके लिए टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि गो-संरक्षण केन्द्रों में पशुओं के चारे, पानी, सुरक्षा, साफ-सफाई आदि की पूरी व्यवस्था की जाए। पशुओं को ठण्ड से बचाने तथा स्वास्थ्य की देखभाल के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

READ ALSO: Turmeric is Harmful to the Body शरीर के लिए ज्यादा हल्दी नुकसानदायक

Jayant reaches Akhilesh’s house : अखिलेश के घर पहुंचे जयंत, आज सीटों का बंटवारा संभव

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular