Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशभूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, फर्रुखाबाद : 

फर्रुखाबाद के अमृतपुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की हत्या भूमि विवाद में कर दी गई। मामला थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के निवासी दिनेश अवस्थी का अरुण अवस्थी से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह सात बजे अरुण के परिवार के लोग दिनेश के घर मे घुस कर फायरिंग करने लगे।

यह भी पढ़ेंः प्रधानाध्यापिका ने देर से आने पर शिक्षक को जड़ा थप्पड़, बीईओ से शिकायत

हाथ-पैर हाथ मारी गोली

दिनेश के 22 वर्षीय पुत्र पीयूष को हमलावर पकड़ कर घर से बाहर ले गए। करीब 100 मीटर की दूरी पर ही एक झोपड़ी में उसके हाथ-पैर बांध दिए और गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं, दिनेश की पत्नी गोली लगने से घायल है। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ेंः मारपीट से वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular