Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर: मुर्गे की लालच में तेंदुए के पिंजरे में फंसा युवक, वीडियो...

बुलंदशहर: मुर्गे की लालच में तेंदुए के पिंजरे में फंसा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बुलंदशहर के थाना अगौता के बसेदुआ गांव में खबर मिली की एक तेंदुआ देखा गया है। इसको देखते हुए गांव में वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया। उसी पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा को बांध दिया था।

- Advertisement -

बुलंदशहर: जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया जिसको जानने के बाद सभी हैरान हैं। यहां पर एक व्यक्ति को मुर्गे की लालच ने तेंदुए के पिंजरे में बंद करा दिया। जिसके बाद गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वन विभाग की टीम ने व्यक्ति को बाहर निकाला।

मुर्गे की लालच पड़ गई भारी

बुलंदशहर के थाना अगौता के बसेदुआ गांव में खबर मिली की एक तेंदुआ देखा गया है। इसको देखते हुए गांव में वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया। उसी पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा को बांध दिया था। दरअसल मुर्गे को तेंदुए को पकड़े के लिए बांधा गया था। रात को किसी के ना होने के कारण गांव के ही निवासी मुर्गे को पकड़ने के लिए वहां गए। जैसे ही उन्होंने मुर्गा पकड़ने का प्रयास किया पिंजरा बंद हो गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पिंजरा बंद होने के बाद ग्रामीण चिल्लाता रहा। लेकिन गांव के बाहरी छोर पर लगे पिंजरे से उसकी आवाज किसी भी ग्रामीण ने नही सुनी। इस कारण उसको रात उसी में गुजारनी पड़ी। सुबह जब टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मामला जान हैरान रह गए। वहीं वन विभाग की टीम ने उसको बाहर निकाला। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं वन विभाग के एसडीओ राधेश्याम ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह वीडियो गांव बसेदुआ का ही है और गांव में ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव की नोएडा पुलिस को खरी-खरी, कहा- सपा की सरकार आई तो कई अधिकारी जाएंगे जेल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular