होम / UP: जुआ में हारने पर पत्नी को रखा गिरवी, जानकारी मिलते ही पहुंचा भाई, जानें पूरा मामला

UP: जुआ में हारने पर पत्नी को रखा गिरवी, जानकारी मिलते ही पहुंचा भाई, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : November 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Mortgaged To Wife In Case Of Loss: यूपी के अमरोहा में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक जुआ हारने पर दिल्ली में अपनी पत्नी को गिरवी रख आया। जब यह बात महिला के भाई को पता चली तो वह दिल्ली पहुंचा और अपनी बहन को घर ले आया। आरोप है कि बाद में महिला के शौहर और उसके परिवार ने मायके में आकर महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। जिसके बाद पीड़िता मायके पक्ष के लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और मामले की जानकारी एसपी कुंवर अनुपम सिंह को दी। जिसके बाद डिडौली थाना पुलिस ने इस मामले में पति, सास – ससुर, देवर और ननद समेत ससुराल पक्ष के नो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

दरअसल अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। किसान ने अपनी बड़ी बेटी की शादी आज से तीन साल पहले देहात थाना इलाके के गांव में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार की थी। साथ ही काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि इतने दान दहेज के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। लेकिन समय बीतता गया और ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को मायके से रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे।

महिला ने दो बेटियों को दिया जन्म

हालांकि इस बीच महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। लेकिन बेटियों के जन्म के बाद से ससुराल पक्ष के लोग बेटे की चाहत में उसे और प्रताड़ित करने लगे। महिला के पति को जुआ खेलने का शौक था। साथ ही महिला का पति जुआ खेलने के लिए महिला से मायके से पैसे लाने को डिमांड करता था। नही लाने पर उसके साथ मारपीट करता था।

मायके पक्ष के लोगों ने बताई पूरी कहानी

कुछ दिन पहले पति दिल्ली में नौकरी करने गया था। वहां जुआ हारने के बाद उसने महिला को गिरवी रख दिया और अपने गांव आ गया। जब यह बात महिला के भाई को पता चली तो वह दिल्ली गया और अपनी बहन को घर ले आया। बाद में महिला के मायके पक्ष के लोग इस ऑफिस पहुंचे और पूरी कहानी सुनाई। साथ ही तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने शौहर, सास – ससुर, देवर और ननद समेत नो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उधर इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ALSO READ: Dehradun: 32 मिनट में 20 करोड़ की लूट! धनतेरस पर ज्वेलर्स का निकला दिवाला 

लक्ष्मी माता को करना है प्रसन्न, तो शुक्रवार के दिन इस विधि से करें पूजा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox