होम / Kirti Kharbanda: Kirti Kharbanda ने खुद को गिफ्ट की बेहद एक्सपेंसिव लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Kirti Kharbanda: Kirti Kharbanda ने खुद को गिफ्ट की बेहद एक्सपेंसिव लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

• LAST UPDATED : April 6, 2023

इंडिया न्यूज: (Kirti Kharbanda gifted herself a very expensive luxury car): बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के अलावा अपने लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए भी जानें जाते है। वहीं अब अपनी अदाकारी से लाखों दिलों में खास जगह बना चुकी कृति खरबंदा ने भी अपने आपको एक महंगी गाड़ी गिफ्ट कि है। एक्ट्रेस ने 89.41 लाख कि शानदार वाइट कलर की रेंज रोवर वेलार 2.0 आर-डायनामिक एस डीजल खरीदी है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

खबर में खासः-

  • बॉयफ्रेंड के साथ न्यू कार लेने पहुंची थी कृति
  • इतनी है कार की कीमत

बॉयफ्रेंड के साथ न्यू कार लेने पहुंची थी कृति

बता दें कृति खरबंदा अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ कार लेने पहुंची थी। इसी दौरान कृति ने अपनी व्हाइट चमचमाती रेंज रोवर के साथ फोटो क्लिक करवाईं। वहीं इस दौरान दोनो को कैजुअल लुक में देखा गया। जहां कृति ने बैगी कार्गो पैंट के साथ सी ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप पहना हुआ था। जिसे में वो में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं पुलकित सम्राट ने इस दौरान ब्लू जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट पेयर की थी। बता दें कि कृति और पुलकित ने ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

इतनी है कार की कीमत

बता दें की इस कार की कीमत 89 लाख बताई जा रही है। हालांकि कृति ने पहले भी इतनी महंगी गाड़ी खरीदी है। इससे पहले साल 2017 में उन्होंने अपने माता पिता को एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी।

ये भी पढ़ें- Bipasha Karan Daughter: बिपासा ने पहली बार किया अपनी बेटी देवी का चहरा रिवील, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स के आएं प्यार भरे कोमेंट्स

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox