होम / Ramayan: टीवी पर एक बार फिर गूजेंगी रामायण की गाथा, जल्द ही आएगा टीवी पर शो, जानें कब होगा टेलीकास्ट…..

Ramayan: टीवी पर एक बार फिर गूजेंगी रामायण की गाथा, जल्द ही आएगा टीवी पर शो, जानें कब होगा टेलीकास्ट…..

• LAST UPDATED : August 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Ramayan: टीवी पर कई तरह के सीरियल आए दिन आते ही रहते है। ऐसे में एक बार फिर लोगों को पसंद आने वाला शो जिसमें पौराणिक शो को सबसे ऊपर रखा जा सकता है। कई सालों बाद एक बार फिर से टेलीविजन पर ‘रामायण’ लौट रही हैं। सन्1987 में आई रामानंद सागर की रामायण ने लोगों के दिलों में अपनी एक छार छोडी थी।

अब हाल ही में सोनी टीवी ने मेरे साई के बाद अपने माइथोलॉजिकल शो श्रीमद रामायण के साथ लौट रहे हैं ‘रामायण’ का टीजर हाल ही में मेकर्स ने शेयर किया है। खासकर भगवान राम, यानी रामयाण पर कई टीवी शो को टेलीकास्ट कर दिया गया है। ऐसे में इन शोर्ज के अदंर श्रीराम और बाकी देवी देवताओं के बारें में नई नई जानकारियां भी सामने आती ही रहती है। वहीं इन शोर्ज को फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है।

सोनी चैनल पर दिखेगी ‘श्रीमद रामायण’

आपको बता दें की सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर बहुत जल्द ही ‘श्रीमद रामायण’ नाम का एक अपकमिंग पौराणिक शो को लेकर अनाउंसमेंट की गई है। इस सीरियल के जरिए भगवान श्री राम की गाथा को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं मेकर्स ने शो का टीजर भी जारी किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने अपने दर्शकों को एक प्राचीन आध्यात्मिक युग में ले जाने का वादा किया है।  इस टीजर को पोस्ट करते हुए लिखा , ‘संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर, भक्ति का महामंत्र। श्रीराम की कथा श्रीमद रामायण जल्द आ रही है, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर’

कब होगा टेलीकास्ट शो

इसके साथ ही आपको बता दें की सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर जल्द आने वाला शो स्वास्तिक प्रोडक्शंस ने बनाया है और ये अगले साल जनवरी 2024 में टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं इस शो के प्रोडक्शन को सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने संभाला है। सिद्धार्थ महाभारत (स्टार प्लस), सूर्यपुत्र कर्ण, कर्मफल दाता शनि (कलर्स टीवी), पोरस (सेट इंडिया), राम सिया के लव कुश, और हाल ही में, राधा कृष्ण (स्टार भारत) सहित कई लोकप्रिय पौराणिक सीरीज के मेकर और निर्देशक के रूप में भी काफी फेमस है। वहीं ‘श्रीमद रामायण’ की अनाउंसमेंट से दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इस पौराणिक सीरियल के जल्द से जल्द टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also read: Mathura Accident: मथुरा हादसे में बिल्डिंग के मालिक पर केस दर्ज, कई बार जारी हुआ नोटिस, नहीं लिया संज्ञान… लापरवाही ने ली 5 लोगों…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox