होम / World Health Day 2023: आज वर्ल्ड हेल्थ डे को सेलिब्रेट किया जाएगा, जानें कब और क्यों सेलिब्रेट करते है

World Health Day 2023: आज वर्ल्ड हेल्थ डे को सेलिब्रेट किया जाएगा, जानें कब और क्यों सेलिब्रेट करते है

• LAST UPDATED : April 7, 2023

इंडिया न्यूज: (World Health Day will be celebrated today): दुनिया भर में आज  यानी 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। वहीं इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम ‘हेल्थ फॉर ऑल’ है। दरअसल हम मनुष्ये आज कल अपने व्यस्त समय के चलते अपने हेल्थ का ध्यान नहीं रख पाते। पर अगर सही खानपान, रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज, सही मात्रा में पानी पीना जैसी छोटी-छोटी चीजें करके आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं। हालांकि अपने हेल्थ को सही रखने के और भी कई तरीक़े होते है। बीएमआई के बारे में पता होने से आप ओवरवेट या फिर अंडरवेट होने का पता लगा सकते हैं, साथ ही हाथ रेट का पता होना बहुत जरूरी होता है, वही किस तरह की हवा में आप सांस ले रहे हैं कितनी सांस लेना उचित है इस बारे में भी जानना अच्छा माना जाता है।

कब मनाते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस?

प्रतिवर्ष दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 में हुई थी। इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया था।

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य

जब 1948 में WHO की स्थापना की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (WHD) मनाया जाता है। हर साल, दुनिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता के प्राथमिकता वाले क्षेत्र को उजागर करने के लिए एक थीम का चयन किया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। इस दिन को मनाने की वजह दुनियाभर में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और मिथकों को दूर करना है। स्वास्थ्य संगठन विभिन्न देशों की सरकारों को स्वास्थ्य नीतियां बनाने और उसके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित भी करता है।

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey Boyfriend Arrest: आकांक्षा दुबे की मां ने इंडिया न्यूज़ से की खास बातचीत, जताया आभार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox