होम / UP: खाटू श्याम, वृंदावन और मथुरा के लिए HRTC बस को मिला परमिट, ये है पूरा रूट और समय

UP: खाटू श्याम, वृंदावन और मथुरा के लिए HRTC बस को मिला परमिट, ये है पूरा रूट और समय

• LAST UPDATED : October 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),UP: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) घाटे से उभरने के लिए अब नई योजना पर काम हो रहा है। निगम द्वारा दूसरे राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवा चलाने की पहल की है। ये सभी बसें हिमाचल के मंदिरों के साथ दूसरे राज्यों के लिए भी चलाई जाएंगी।

खाटू श्याम मंदिर के लिए रूट तय हो चुका

राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रूट तय हो चुका है। जिसके बाद अब दूसरे चरण में वृंदावन, मथुरा और ऋषिकेष के लिए बस सेवा शुरू करने की योजना अंतिम चरण पर है। दूसरे राज्यों के लिए बस चलाने के लिए कुछ औपचारिकताएं रहती है जिन्हें पूरा करने में निगम के अधिकारी जुट गए हैं। 21 अक्टूबर से एचआरटीसी पहली दर्शन सेवा शुरू करने जा रहा है। ये दर्शन सेवा प्रदेश के मंदिरों के लिए होगी।

इन रूटों पर बस सेवा शुरू करने पर चर्चा

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन रूटों पर बस सेवा शुरू करने पर चर्चा हुई है। जल्द ही निगम इसकी औपचारिकता पूरी कर बसें चला देगा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ज्वालाजी से वृंदावन के लिए अभी बस सेवा चल रही है। यह रूट निगम के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इसके बाद अब मथुरा और ऋषिकेश तक जानें के लिए भी बसें चलाई जाएगी।

समयसारिणी

  • श्री चिंतपूर्णी जी से रवानगी            शाम 4:00 बजे
  • ऊना से रवानगी                            5:30 बजे
  • चंडीगढ़ से रवानगी                       8:40 बजे
  • अंबाला से रवानगी                       9:30 बजे
  • श्री खाटू श्याम पहुंचने का समय       सुबह 7:15 बजे
  • श्री खाटू श्याम से रवानगी             शाम 5:00 बजे
  • अंबाला से रवानगी                     सुबह 3:00 बजे
  • चंडीगढ़ से रवानगी                     4:30 बजे
  • ऊना से रवानगी                         7:00 बजे
  • श्री चिंतपूर्णी पहुंचने का समय       सुबह 8:15 बजे 
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox