होम / Moradabad Crime: हलाला के नाम पर महिला से जेठ और ननदोई ने किया दुष्कर्म, दहेज के लिए पति ने दिया था तीन तलाक

Moradabad Crime: हलाला के नाम पर महिला से जेठ और ननदोई ने किया दुष्कर्म, दहेज के लिए पति ने दिया था तीन तलाक

• LAST UPDATED : September 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Moradabad Crime: महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके जेठ और ननदोई ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आठ फरवरी 2021 को उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला।

मायके से वापस ससुराल जाने पर हुआ अभद्र व्यवहार 

उसका कहना है कि दो जुलाई 2023 वह मायके से वापस ससुराल गई तो ससुराल वालों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। सास, ससुर, पति, जेठ, ननदोई, ननद ने फिर दहेज की मांग की। इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।

महिला अपने बच्चे को लेकर मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह अपने पिता को लेकर थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान वहां पति और अन्य ससुराल वाले पहुंच गए। यहां समझौता करने के बाद पति उसे अपने साथ घर ले गया।

हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया

महिला का कहना है कि पति ने तीन तलाक का हवाला देकर उसके साथ संबंध बनाने से इन्कार कर दिया। 10 जुलाई 2023 की रात करीब दस बजे ससुराल वालों ने कहा कि हलाला की तस्म पूरी होगी इसके बाद बाद ही युवक उसे पत्नी मानेगा। रात करीब 12 बजे जेठ महिला के कमरे में घुस गया और उसने हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ननदोई ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया

इसी बीच ननदोई भी कमरे में आ गया। इसके बाद ननदोई ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस मामले की शिकायत अपने ससुराल वालों से की, तब उन्होंने हलाला की रस्म बताते हुए उसे शांत रहने को कहा। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की तब कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। शहर कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति, जेठ, ननदोई समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Also Read: Anupam Kher: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे बॉलीवुड एक्टर, मंदिर निर्माण कार्य को लेकर कही ये बात…..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox