होम / Holi 2024: अगर आप की भी हैं शादी के बाद पहली होली, तो रखें इन बातों का ध्यान

Holi 2024: अगर आप की भी हैं शादी के बाद पहली होली, तो रखें इन बातों का ध्यान

• LAST UPDATED : March 14, 2024

Holi 2024: इस साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन 24 मार्च को होगा। रंगोत्सव यानी रंगों का त्यौहार होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण भी लगेगा। शादी शुदा दुल्हन को होली में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते है कि होली पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Ram Mandir: रामलला के लिए उड़ीसा और तमिलनाडु से आया यह खास भेट, ट्रस्ट ने दी जानकारी

पहली होली में रखें इन बातों का ध्यान

  • धार्मिक मान्यताओं की मानें तो दुल्हन को अपनी शादी के बाद पहली होली अपनी मां के घर पर मनानी चाहिए। क्योंकि सास-बहू को एक साथ होलिका दहन की अग्नि नहीं देखनी चाहिए। इससे रिश्ते ख़राब हो जाते हैं।
  • होली के दिन नवविवाहितों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। होलिका दहन और फूलों की होली एक पवित्र त्योहार है। काले कपड़े नकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। जो कि एक युवा दुल्हन के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
  • होलिका दहन पर तांत्रिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। ऐसे में नवविवाहितों को अपने होली के विवाह का सामान किसी को नहीं देना चाहिए। इससे पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  • अगर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है तो होलिका दहन के दिन दंपत्ति को माथे पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए और फिर होलिका की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। इससे सभी दोष दूर होते हैं।
  • होलिका दहन के दिन सूखा नारियल, काले तिल, लौंग और पीली सरसों अपने सिर के ऊपर से घुमाकर अग्नि में डाल दें। इससे आपको सभी प्रकार की मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं।

ये भी पढ़ें:- UP News: सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर ED की रेड, जानें पूरा मामला

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox