होम / Congress Candidate List: कांग्रेस ने मथुरा सीट से कैंडिडेट का किया ऐलान, सीतापुर से बदला प्रत्याशी

Congress Candidate List: कांग्रेस ने मथुरा सीट से कैंडिडेट का किया ऐलान, सीतापुर से बदला प्रत्याशी

• LAST UPDATED : April 3, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मथुरा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश धनगर होंगे, जबकि सीतापुर में कांग्रेस ने राकेश राठौड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

मथुरा सीट पर मुकेश धनगर को टिकट (Congress Candidate List) दिया गया है। यह चुनावी रण हेमा मालिनी के सामने होगा जो तीसरी बार मथुरा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की ताजा घोषणा सीतापुर में की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौड़ होंगे, जिनका चुनावी मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी राजेश वर्मा से होगा।

17 सीटों पर UP में लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन है। बाकी सीटों पर कांग्रेस सपा को समर्थन देगी।

2019 में कांग्रेस ने यूपी में अकेले चुनाव लड़ा, लेकिन उसे सिर्फ एक सीट रायबरेली में जीत मिली। इस बार भी कांग्रेस को रायबरेली सीट पर उम्मीदवार चुनने में दिक्कत आ रही है, क्योंकि सोनिया गांधी राज्यसभा में हैं।

यह भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox