होम / UP News: नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर किया कांड, फिर दूल्हे ने किया ये खुलासा

UP News: नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर किया कांड, फिर दूल्हे ने किया ये खुलासा

• LAST UPDATED : April 20, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक घटना से बड़ा हड़कंप मचा हुआ है। शादी छोड़कर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई है।

18 अप्रैल को हुई थी शादी

यह मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव का है, जहां अशोक कुमार की शादी मऊ तहसील के शिकरी गांव की रहने वाली निशा से हुई थी। 18 अप्रैल को शादी की तारीख भी तय हो गई।

18 अप्रैल को दूल्हा अशोक कुमार बड़ी बारात लेकर निशा के घर पहुंचा। शादी संपन्न होने के बाद बारात वापस अपने घर के लिए रवाना हो गई। लेकिन देर रात जब परिजनों ने दुल्हन निशा को उसके कमरे में ले जाने की कोशिश की तो वह गायब थी।

ये भी पढ़ें:- UP News: छिपकर बनाते थे प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

उन्होंने आभूषणों और नकदी से भरे बक्सों की तलाश की, लेकिन वे वहां नहीं थे। इसके बाद, दूल्हे और उसके परिवार ने उसे ढूंढने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

दूल्हे पक्ष ने दोबारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदेह है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। जल्द ही आरोपी दुल्हन को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- UP News: छिपकर बनाते थे प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox