होम / UP: दूल्हे के पैर छूते ही दुल्हन हो गई बेहोश, फिर तोड़ दी शादी, जानें क्या है मामला

UP: दूल्हे के पैर छूते ही दुल्हन हो गई बेहोश, फिर तोड़ दी शादी, जानें क्या है मामला

• LAST UPDATED : April 26, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP: यूपी (UP) के सोनभद्र से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला आया है। जहां दुल्हन जब दूल्हे के पैर छूने के लिए झुकी तो वह बेहोश हो गई। जिसके बाद जब वह होश में आई तो उसने शादी को तोड़ दी। वहीं, दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे के परिवार पर धोखा देना का आरोप लगाया।

इस वजह से तोड़ी शादी

दुल्हन ने सारी रस्में तोड़ते हुए यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि उसका पति दिव्यांग है। इससे वहां हंगामा मच गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग एक-दूसरे पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए अपना खर्चा वसूलने के लिए आपस में झगड़ने लगे।

ये भी पढ़ें:- UP: रायबरेली में बारातियों की कार पुलिया से टकराई, 4 की मौत-कई घायल

सूचना पाकर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक काशी सिंह ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर दुल्हन की बारात को वापस भेज दिया और रविवार को सभी पक्षों को थाने बुलाया। दरअसल, इलाके के एक गांव में गुरुवार की शाम चंदौली जिले से बारात आई थी। बारात के भव्य आगमन के बाद द्वारपूजा और जयमाला आदि की रस्में अदा करने के बाद बारातियों ने दावत का भरपूर लुत्फ उठाया। जैसे-जैसे रात गहराती गई, विवाह मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्म पूरी की गई।

दुल्हन ने शादी की सभी रस्में तोड़ी

शुक्रवार की सुबह कोहबर में सिन्दूर दान करने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के पैर छूने के लिए जैसे ही उसके पैर छुए, पैर की अंगुलियां आदि देखकर वह अवाक होकर गिर पड़ी। पानी आदि छिड़कने के बाद जब वह सामान्य हुई तो उसने शादी की सभी रस्में तोड़ दीं। कुछ देर पहले दूल्हे को दिव्यांग बताकर मारपीट की गई।

दुल्हन के रुख में अचानक बदलाव देख पहले तो लोग मामले को समझने लगे, जब उनकी बात सच साबित हुई तो लड़की के पिता भी दूल्हे पक्ष पर भड़कने लगे। बरछा किसी और के साथ, दूल्हा किसी और को बनाकर लाने का आरोप लगाया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने इससे इनकार किया और कहा कि पैर के अंगूठे के अलावा लड़के को कोई अन्य विकलांगता नहीं है।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर में चुनाव से पहले Ravi Kishan को बड़ी राहत, कोर्ट ने उनके खिलाफ इस याचिका को…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox