होम / Bareilly News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरेली कालेज की NSS स्वयंसेवक संजना सिंह को NSS अवार्ड्स से किया सम्मानित

Bareilly News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरेली कालेज की NSS स्वयंसेवक संजना सिंह को NSS अवार्ड्स से किया सम्मानित

• LAST UPDATED : October 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Bareilly News  बरेली : बरेली (Bareilly News) कॉलेज एमए की छात्रा स्वयंसेविका संजना सिंह को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने NSS अवार्ड्स 2021-2022 से राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया। पर्यावरण स्वच्छता, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार , सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम समेत अन्य सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर संजना सिंह इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

दो स्वयंसेवकों का हुआ चयन 

संजना का चयन सामाजिक एवं युवा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान स्वयंसेवक श्रेणी वर्ष 2021-22 के लिए हुआ। इस साल इस श्रेणी के तहत उत्तर प्रदेश से दो स्वयंसेवकों का चयन हुआ है। संजना वर्ष 2019 से लगातार एनएसएस की गतिविधियों में अग्रणी रही हैं।

संजना ने महिलाओं को स्वच्छता, सेनेटरी पैड वितरण में बेहतर कार्य किया है। कोरोना काल में भी मास्क वितरण समेत अन्य जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जन आदर्श कॉलोनी की रहने वाली संजना के पिता स्वतंत्र सिंह अग्निशमन सेवा में कार्यरत हैं।

Also Read – Rae Bareli News :आखिर कौशलेन्द्र कैसे बने बेसिक शिक्षक से सेलिब्रिटी, जानें पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox