India News (इंडिया न्यूज), Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी और नई दिल्ली के शहरों के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। वाराणसी और दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को फरवरी 2019 में शुरू किया गया था। वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से वातानुकूलित चेयर कार सेवा है। ट्रेन में 16 कोच होंगे 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार। भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा बेहद लोकप्रिय है।
6 दिन चलेगी ट्रेन (Vande Bharat Express)
रेलवे की तरफ से भी इसका नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। जिसमें ट्रेन के स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग की पूरी जानकारी दी गई हैं। ये ट्रेन सुबह 6 बजे वाराणसी से रवाना होगी और दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली जाएगी। रास्ते में ये ट्रेन कानपुर, प्रयागराज रुकेगी। वहीं ये ट्रेन वापस वराणसी लौट सकेंगे। ये ट्रेन केवल मंगलवार को बंद रहेगी इसके अलावा सप्ताह के 6 दिन टाइम टेवल के हिसाव से चलेगी।
दिन में निकलकर रात तक यात्री वापस लौट सकेंगे
इस ट्रेन को शुरू हो जानें से लोगों को वाराणसी से दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी। लोग आसानी से केवल एक दिन में वाराणसी से दिल्ली जाकर वापस लौट सकेंगे। इसकी टाइम टेबल इस प्रकार रखी गई है कि सुबह से निकलकर रात तक यात्री वापस अपने घर लौट सकता है। ट्रेन का रूट, शिड्यूल, टाइमिंग तय हो गई है।
वाराणसी से दिल्ली चलेगी ट्रेन
आज शुरू की जा रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा और पहले से ही रूट पर चलने वाली सेवा के बीच मुख्य अंतर यह है कि नई दिल्ली के बजाय सुबह बनारस से निकलेगी। इसलिए, भारतीय रेलवे का मानना है कि यह यात्रियों के एक अलग समूह की मांग को पूरा करने में मदद करेगा – जो सुबह वाराणसी से दिल्ली, प्रयागराज या कानपुर पहुंचना चाहते हैं।
ये ट्रेन का शेड्यूल:
- इसके नियमित चलने के लिए, संख्या 22415 बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में ट्रेन प्रयागराज में सुबह 7:35 बजे 4 मिनट के लिए और कानपुर में सुबह 9:32 बजे 4 मिनट के लिए रुकेगी।
- उसी दिन वापसी की यात्रा पर, ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी और 11:05 बजे बनारस पहुंचेगी।
- रास्ते में ट्रेन कानपुर शाम 7:18 बजे और प्रयागराज रात 9:26 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में नई वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 घंटे 5 मिनट का समय लगेगा, जो दोनों शहरों के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस से 5 मिनट अधिक है।
- ट्रेन संख्या 22415/22416 बनारस – नई दिल्ली – बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में चलेगी। दोनों शहरों के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सभी दिन चलती है।
ALSO READ:
CG Politics: PM मोदी ने जीता सब का दिल, जब BJP के सभी बड़े नेता टेबल की ओर भागे..