Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsFarrukhabad Accident: तेज रफ्तार का कहर! ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, दर्दनाक...

Farrukhabad Accident: तेज रफ्तार का कहर! ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, दर्दनाक मौतें

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Farrukhabad Accident: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में रफ्तार का कर देखने को मिला। जहां ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक से सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस से CHC राजेपुर भेजा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रवि पुत्र शीशराम व संजीव पुत्र विश्राम यादव निवासी अकबरपुर, थाना उसावा, जिला बदायूं की मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को विरासत में ले लिया।

मौके पर पहुंची पीआरबी

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गहलवार के निकट ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी 2669, डायल 112 पुलिस की पीआरबी 2669 के पुलिस कर्मियों ने घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

तहरीर मिलने पर की जाएगी आगे की कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक रवि पुत्र शीशराम निवासी गुजरपुर पमारान थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद अपने साथी संजीव पुत्र विश्राम यादव निवासी अकबरपुर, थाना उसावा, जिला बदायूं के साथ राम नगरिया मेला देखकर घर वापस लौट रहे थे। तभी दोनों की बाइक सवार युवकों की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मृतक युवक रवि पांच भाई था रवि की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। पत्नी प्रीती व मां रामप्यारी का रो-रो कर बुरा हाल है। वही संजीव पांच भाइयों में चौथे नंबर का था मम्मी उषा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। अमृतपुर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: 

UP Crime: दोस्त से बात करना लड़की को पड़ा महंगा, बाप और चाचा ने दी खौफनाक सजा! 

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular