होम / मृत महिला हुई जिंदा, हिलते हाथ-पांव देख अस्पताल में मची अफरा – तफरी

मृत महिला हुई जिंदा, हिलते हाथ-पांव देख अस्पताल में मची अफरा – तफरी

• LAST UPDATED : February 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Shocking News: आज के समय में लोगों के लिए स्वस्थ्य रहना सबसे बड़ा टास्क बन गया है। इसके लिए हर इंसान कुछ भी करने को तैयार है। ऐसे में इंसान का पैदा होना और मरना भी तय है। लेकिन सोचिए कोई मर के फिर जिंदा हो जाए तो आप क्या बोलेंगे।

एक ऐसा ही मामला गुआटेमाला से सामने आया है। जहाँ एक इंसान महिला को मरा समझ कर उसके शव को बैग में भर कर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक से उसक हाथ – पांव हिलने लगता है और वो जिंदा हो जाती है। यह देख कर वो आदमी शव को फेक कर वहा से भाग जाता है। सोचिए कभी ऐसा आपके साथ हुआ तो आप क्या करेंगे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एक महिला गुआटेमाले के San Juan de Dios जनरल हॉस्पिटल में बीमारी की वजह से भर्ती थी। उनकी मौत के बाद उन्हें 5 घंटे तक शवगृह में रखा गया। शव को बॉडी बैग के अंदर ले जाया जा रहा था। फिर उसके हाथ-पैर हिलने लगे। घबराए स्टाफ ने डॉक्टरों को सूचित किया और शव को तुरंत जांच के लिए ले जाया गया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल बन गया।

दोबारा मरी महिला (Shocking News)

डॉक्टर ने चेकउप के बाद बताया कि जब महिला अस्पताल आई तो वह बेहद कुपोषित और कमजोर थी। उसे दौरे भी पड़ते रहते थे। महिला को डॉक्टरों ने चेकिंग रूम में भर्ती किया। कुछ देर तक जांच चलती रही। लेकिन अगले 30 मिनट तक महिला के शरीर में कोई भी गति विधिया नहीं देखी गई। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फिर परिजनों में मातम छा गया।

Also Read: 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox