Sunday, May 19, 2024
HomeAasthaबसंत पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चार राशियों को मिलेगा...

बसंत पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चार राशियों को मिलेगा मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Basant Panchami : बसंत पंचमी हर साल माघ महीने की शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, जो ज्ञान, विद्या, कला और शास्त्र की देवी हैं। यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन को ज्ञान प्राप्ति और विद्या प्रशिक्षण की शुरुआत माना जाता है। इस दिन लोग पीले कपड़े पहनते हैं और विशेष श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लेते हैं। इस बार बसंत पंचमी 14 फरवरी को पड़ रही है। इसके साथ ही इस शुभ दिन पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

जानें बसंत पंचमी कब मनाएं?

बसंत पंचमी की रात 10.43 बजे से 15 फरवरी की सुबह 7 बजे तक रवि योग रहेगा। इसके बाद 13 फरवरी की रात 12:35 बजे से 14 फरवरी की सुबह 10:43 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इस दिन सुबह 10.43 बजे से अगले दिन यानी 15 फरवरी की सुबह 9.26 बजे तक अश्विनी नक्षत्र भी रहेगा। बसंत पंचमी पर बन रहे अद्भुत संयोग के कारण 14 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं बसंत पंचमी का दिन किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है…

मेष : शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य सफल होंगे। कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे।

मिथुन राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में उन्नति के नये अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

वृश्चिक : मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ के नये अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल की संभावना बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी।

मीन राशि : आपको आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। आय बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Also Read:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular