Sunday, May 19, 2024
HomeAccident NewsAgra Accident: नेशनल हाईवे पर मुर्गे से भरी गाड़ी पलटी,  लोगों में...

Agra Accident: नेशनल हाईवे पर मुर्गे से भरी गाड़ी पलटी,  लोगों में लूटने की मची होड़, VIDEO वायरल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Agra Accident: यूपी के आगरा में नेशनल हाईवे पर मुर्गीं से भरी गाड़ी पलट गई। जिसके बाद वहां मुर्गीं की लूट मच गई। दरअसल, घने कोहरे के कारण एक्सीडेंट हो गया था। घने कोहरे के कारण आगरा के नेशनल हाइवे पर एक दर्जन से भी ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। जिनमें मुर्गी लेकर जा रहे वाहन भी शामिल था। जैसे ही वाहन हादसे का शिकार हुआ, तुरंत वहां मुर्गों की छीना-झपटी होने लगी।

मुर्गियों से भरा हुआ था लोडिंग ट्रक

जानकारी के अनुसार बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। इस बीच फेडरल हाईवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। लोडिंग ट्रक मुर्गियों से भरा हुआ था। हादसे के बाद कार से मुर्गियों के लिए लूट मच गईं। गाड़ी में करीब डेढ़ लाख रुपये की मुर्गियां थीं। हाईवे पर मुर्गों से भरी गाड़ी देखी तो लोग वहां आ गए और मुर्गियां निकाल कर ले जाने लगे।

देखते ही देखते मची मुर्गियों की लूट

राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखते ही देखते मुर्गों की लूट मच गई। हाईवे पर दुर्घटना के बाद कोहरे में मुर्गे को कार से बाहर निकालने की जद्दोजहद को कई लोगों ने वीडियो बना लिया। लोगों को दुर्घटना में मदद करने के बजाय वहन से मुर्गियां निकालते देखा गया।

कोहरे के कारण टकराए दर्जनों वाहन

बता दें कि आगरा नेशनल हाईवे पर आज एक गंभीर हादसा हो गया। कोहरे के कारण यहां एक दर्जन से अधिक वाहन टकरा गए। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। सभी वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा हैं। यह घटना आगरा के थाना ट्रांस-यमुना क्षेत्र में झरना नेशनल हाईवे पर हुई।

ALSO READ: 

Ram Mandir: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ‘आत्मनिर्भर’ होगा श्री राम मंदिर, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सुविधाएं 

Varanasi: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भिखारियों ने दिखाई आस्था, किया 4 लाख का दान

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular