Tuesday, July 16, 2024
HomeअपराधAkanksha Dubey: फिल्मों में काम करने से पहले टिक-टॉक पर वीडियो बनाती...

Akanksha Dubey: फिल्मों में काम करने से पहले टिक-टॉक पर वीडियो बनाती थीं आकाक्षा दुबे, जानें उनके जीवन की अनसुलझी कहानियां

- Advertisement -

Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) अपने नखरों के लिए जानी जाती थी। फिल्मों एल्बम और गानों में उनकी अदाकारी लोगों के दिलों को जीत लिया करती थी। भदोही (Bhadohi) जनपद की बरदहा गांव की रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) आकांक्षा दुबे का वाराणसी के एक होटल में शव मिला था । जिसके बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनका जन्म अपने पैतृक गांव में ही हुआ था। करीब दस पहले उनका पूरा परिवार मुम्बई शिफ्ट हो गया था।

भदोही जिले के चौरी क्षेत्र के बरदहा गांव के रहने वाले छोटे लाल की बेटी आकांक्षा दुबे की प्राथमिक शिक्षा चौरी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में हुई थी। कक्षा 7 तक उन्होंने यही अपनी पढ़ाई की। उसके बाद वह अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थी। बाकी शिक्षा उन्होंने मुंबई में पूरी की थी।

दो भाइयों में एक बहन की आकांक्षा

बरदहा गांव के रहने वाले उनके एक पड़ोसी ने बताया कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा के दो भाई हैं। आकांक्षा दूसरे नंबर की थी उनके दोनों भाई भी मुंबई में ही परिजनों के साथ रहते हैं। आकांक्षा के पिता मुंबई में अपने व्यवसाय से जुड़े हैं। वहा पर वो फ्लोर मिल चलाते है जबकि उनकी मां हाउसवाइफ है।

एक्टिंग में आने के पहले आकांक्षा बनाती थी टिकटॉक वीडियो

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आकांक्षा इंडस्ट्री में आने के पहले सोशल मीडिया पर अपने कई तरह की वीडियो के लिए पहचानी जाती थीं। वह टिक टॉक पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। उसके बाद इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी उनके वीडियो को खूब वायरल हुए। बहुत ही कम उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आकांक्षा की मौत की खबर पर लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा है।

परिजन कर रहे सीबीआई जांच की मांग

आकांक्षा के परिजन इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि आकांक्षा की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भोजपुरी समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा की हत्या की है। आकांक्षा समर सिंह के साथ पिछले कई वर्षों से काम कर रही थी। आकांक्षा की मां का कहना है कि उनका काफी काम का पैसा समर सिंह के पास है। वह नहीं देना चाह रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

आकांक्षा के बारे में क्या बोले परिजन

ग्रामीणों ने आकांक्षा के बारे में बहुत सारी बातें बताई हैं। पड़ोस के गांव के रहने वाले विनय द्विवेदी ने कहा कि आकांक्षा कला के प्रति बहुत ही प्रतिभावान थी। शिक्षा में भी वह बहुत आगे थी। आकांक्षा की रूचि कला में बहुत ही ज्यादा थी। डांस प्रतियोगिता में स्कूलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। उसके अंदर कला को लेकर महत्वकांक्षा ज्यादा था। पिता उसे पढ़ाना चाहते थे तो मां की सहमति से वह एक्टर बनी और वह विलक्षण प्रतिभा की धनी थी। इतनी कम उम्र में उसने ज्यादा नाम कमाया। घर में सबकी दुलारी होने के कारण अपनी बातों को भी मनवा लिया करती थी।

Also Read: Baghapat: 12वीं के छात्र को पहले बुलाया घर फिर कर दी हत्या, मामला जान उड़ जाएंगे होश

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular