Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) मर्डर मिस्ट्री पर परिजनों का आया बड़ा बयान,...

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) मर्डर मिस्ट्री पर परिजनों का आया बड़ा बयान, दस साल पहले मुंबई आई थी आकांक्षा

- Advertisement -

(Family’s big statement on Akanksha Dubey murder mystery,):  भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का कल वाराणसी के एक होटल में शव मिला था। जिसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में कोहराम मच गया।

  • “मेरी भतीजी आत्महत्या नहीं कर सकती है।” – संगीता दुबे”
  • दो भाइयों में एकलौती बहन थी आकांक्षा
  • दस साल पहले आई थी मुंबई
  • पुलिस कर रही जांच

मेरी भतीजी आत्महत्या नहीं कर सकती है।” – संगीता दुबे

दरअसल, भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का कल वाराणसी के एक होटल में शव मिला था। संदिग्ध हालात में आकांक्षा की मौत के मामले में परिजनों का बयान सामने आया है। आकांक्षा की चाची ने मामले में जांच की मांग की है और उन्होंने कहा कि उनकी भतीजी आत्महत्या नहीं कर सकती है।

दो भाइयों में एकलौती बहन थी आकांक्षा

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से यूपी के भदोही जिले के बरदहा गांव की रहनी वाली थी। उन्होंने पैतृक घर से ही कक्षा 7 तक की पढ़ाई एक निजी स्कूल में पूरी की थी। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थी। आकांक्षा दो भाइयों में एकलौती बहन थी।

दस साल पहले आई थी मुंबई

करीब दस साल पहले वह अपने परिवार के साथ मुंबई चली गई थी। उनके पिता मुंबई में फ्लोर मिल चलाते हैं। जबकि मां ग्रहणी है। आकांक्षा की मौत के बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। इसको लेकर आकांक्षा की चाची संगीता दुबे का बयान सामने आया है।

उन्होंने मामले में जांच की मांग करते हुए कहा कि उनकी भतीजी सुसाइड नहीं कर सकती वह बहुत तेज और व्यावहारिक थी अगर उसके साथ किसी ने गलत किया है तो दोषी को सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस कर रही जांच

फ़िलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक किसी को कोई सुबूत नहीं मिला है। इसके साथ ही किसी भी बड़े अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

also read-  तालाब में नहाते समय डूबकर किशोर की मौत, ग्रामीणों में प्रशासन पर लगाया आरोप

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular