Monday, May 20, 2024
HomeLatest News22 जनवरी को झारखंड के सभी सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, सरकारी कार्यालयों...

22 जनवरी को झारखंड के सभी सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, सरकारी कार्यालयों को भी बंद रखने का CM ने दिया निर्देश

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jharkhand : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्रतिष्ठा को देखते हुए झारखंड सरकार ने इस दिन सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को सभी सरकारी दफ्तरों को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रखने और सरकारी स्कूलों को पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम्स (दिल्ली) में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी।

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक को लेकर यूपी में छुट्टी घोषित की गई है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी राज्य में छुट्टी की घोषणा की है। बीजेपी सांसद संजय सेठ ने हेमंत सोरेन सरकार को पत्र लिखकर 22 जनवरी को झारखंड में छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने भी सरकार को पत्र लिखकर स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग की थी।

22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि देशभर के तमाम शहरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी रांची भी भगवा झंडों से पट गयी है. रांची के मेन रोड में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Also Read:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular