Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsAmbedkarnagar Crime News : छेड़खानी के बाद महिला ने मनचले को चप्पलों...

Ambedkarnagar Crime News : छेड़खानी के बाद महिला ने मनचले को चप्पलों से पिटा, वीडियो वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Ambedkarnagar Crime News अम्बेडकरनगर : उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में सरकार और पुलिस की सख्ती के बाद भी छेड़खानी के मामले रुक नही रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ एक अधेड़ उम्र के युवक नेमहिला के साथ छेड़ छड़ किया।

क्याहै पूरा मामला

दरअसल, यह घटनाअम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पुराने तहसील तिराहे की है। जहाँ हंसवर के बाद अब जिला मुख्यालय पर पुलिस चौकी के बगल महिला से छेड़खानी हुई। सरकार और पुलिस की सख्ती के बाद भी छेड़खानी के मामले रुक नही रहे है। एक महिला ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर रही थी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बस का खलासी है मनचला

महिला से इस मामले में पूछने पर उसने बताया कि युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। जब वह रास्ते से जा रही थी कि उसी समय एक मनचले ने महिला के साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया। जिसके चलते महिला ने मनचले की चप्पलों से पिटाई की। मिली जानकारी के अनुसार मनचला बस का खलासी बताया जा रहा है। बता दे, इससे पहले अम्बेडकरनगर में 5 दिन पूर्व हंसवर थाना क्षेत्र में छेड़खानी के दौरान छात्र की मौत हुई थी।

Also Read – Jaunpur News : हनी सिंह और अक्षरा सिंह ने गणेश महोत्सव पर गाये अश्लील गाने, मचा बवाल, टूटी कुर्सियां

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular