Saturday, July 6, 2024
HomeUncategorizedस्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं से दहलता रहा है अमेरिका, आखिर बच्चों...

स्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं से दहलता रहा है अमेरिका, आखिर बच्चों को ही क्यों निशाना बनाते हैं हमलावर

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन (America News)। अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी के बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर वहां बच्चों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिका में अक्सर स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। बीते  कई वर्षों यूएस के स्कूलों में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले पांच वर्षों में स्कूलों में गोलीबारी की 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

टेक्सास में ही स्कूल के अंदर गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 2016 में टेक्सास के अल्पाइन स्कूल में भी इसी तरह की गोलीबारी हुई थी। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद 2018 में ऐसी ही वारदात हुई। यहां के सेंट फे स्कूल में 17 साल के हमलावर ने बच्चों पर गोली चला दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी। 2021 में भी टिम्बरव्यू स्कूल में गोलीबारी हुई।

टेक्सास ही नहीं, अन्य जगहों पर होती हैं वारदातें

America has been terrified by incidents of shooting in schools

टेक्सास के अलावा अमेरिका के अन्य स्कूलों में भी ऐसी ही वारदात हो चुकी हैं। आपको बता दें कि 2012 में अमेरिका के न्यू टाउन के सैंडी हुक स्कूल में गोलीबारी हुई थी। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 20 स्कूली बच्चे व छह शिक्षक शामिल थे। पिछले साल दिसंबर में मिशिगन हाईस्कूल में फायरिंग हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका के स्वतंत्र डेटा संग्रह करने वाले संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में अब तक 212 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई। 2022 में 611 जगह गोलीबारी हुई तो 2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया।

अमेरिका में हथियारों की खरीद बेहद आसान

America has been terrified by incidents of shooting in schools

2021 में अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की 34 घटनाएं सामने आईं। 2020 में 10 स्कूलों तो 2018 व 2019 में 24-24 घटनाएं सामने आईं। वहीं 2022 में अब तक 27 स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। अमेरिका में इस तरह की घटनाओं के बीच बड़ा कारण यहां का गन एक्ट है। अमेरिका में ‘गन कल्चर’ का संबंध वहां के संविधान से जुड़ा है।

अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

यह भी पढ़ेंः यूएस में 18 छात्रों समेत 21 का कत्ल, बाइडन ने जताया दुख, कहा- अब एक्शन होगा

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular