Wednesday, July 3, 2024
HomeअमरोहाAmroha News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सख्त तेवर, समीक्षा बैठक...

Amroha News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सख्त तेवर, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- BJP कार्यकर्ताओं की सुनें समस्या ना हो अनादर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Deputy CM Keshav Prasad Maurya: यूपी के अमरोहा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य(Deputy CM Keshav Prasad Maurya) कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाते दिखे। बीजेपी कार्यालय पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया। कलक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों पर सख्ती दिखाई। मीडिया से प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने साफतौर पर कहा कि- समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई है, भाजपा कार्यकर्ता की समस्या को सुनना ही पड़ेगा।

समस्या का समाधान करना ही होगा- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि समस्या का समाधान करना ही होगा। कार्यकर्ता का अनादर नहीं होना चाहिए। वहीं उन्होंने रमेश बिधूड़ी ने जो भाषा का प्रयोग किया है। वह उन्हें नहीं करना चाहिए था और अखिलेश यादव ने विधानसभा में पूर्व में जो भाषा का प्रयोग किया था। वह उन्हें नैतिक अधिकार नहीं था। विपक्ष के नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया है यह लोग घोर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहें हैं।

विपक्ष के गठबंधन को केशव प्रसाद मौर्य ने ठग बंधन बताया

इस देश में एक गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को समय-समय पर काफी अपशब्द कहे गए हैं। विपक्ष के गठबंधन को केशव प्रसाद मौर्य ने ठग बंधन बताया है। इस ठग बंधन के बनते ही जनता ने इसे नकार दिया है। 80 की 80 लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बार-बार मोदी सरकार बनती रहेगी यह सारे विरोधी मिलकर भी ना 2014 में रोक पाए ना 2017 में ना 2019 ना 22 ना 2024 में रोक पाए 2027 में ना 2029 चुनाव होंगे तो तब रोक पाएंगे।

ALSO READ: MotoGP Bharat 2023: मोटोजीपी के फाइनल प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, रेसिंग बाइक के साथ खिंचवाई तस्वीर 

UP Murder Case: अपहृत दवा व्यवसायी के बेटे की बेरहमी से हत्या, चित्रकोट के जंगल में मिला शव

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular