Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस टीम पर हमले में सिपाही की वर्दी फाड़ी, मुख्य आरोपी दबोचा

पुलिस टीम पर हमले में सिपाही की वर्दी फाड़ी, मुख्य आरोपी दबोचा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मथुरा : 

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला कोल्हू में मंगलवार रात को पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।

फोन कॉल पर आई थी पुलिस

नगला कोल्हू में मंगलवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर पीआरवी के सिपाही पहुंचे थे। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। एक सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मुकेश नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः सीवर टैंक में उतरे पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular