Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsAyodhya News : अयोध्या में दिखी गंगा जमुनी तहजीब, की गणपति बप्पा...

Ayodhya News : अयोध्या में दिखी गंगा जमुनी तहजीब, की गणपति बप्पा मोरया तो कही नारे तकबीर, जानें कैसा रहा माहौल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Ayodhya News अयोध्या : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय शहर अयोध्या (Ayodhya News) में गणेश विसर्जन के साथ – साथ ईदमिलादुन्नवी बाराबफात की जुलुस भी एक साथ निकली गई। इस दौरान सभी में भाईचारा देखने को मिला।

कड़ी सुरक्षा के बीच बन रहा त्यौहार

गंगा जमुनी तहजीब के शहर अयोध्या में एक तरफ बाबा गणेश का विसर्जन हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ईदमिलादुन्नवी बाराबफात के मौके पर जुलूसे मोहम्मदी निकला गया। अयोध्या की गलियाॅ कही गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ, तो कही नारे तकबीर अल्लाहुअकबर के उद्घोष से झंकृत हो रहा है।

गंगा जमुनी तहजीब के शहर अयोध्या में कडी सुरक्षा के बीच दोनों समुदाय के लोग अपने अपने आस्था के अनुरुप अपने पर्व को मना रहे हैं। इण्डिया न्यूज की टीम ने जब दोनों ही समुदाय के लोगों से बात की उनका एक मत से यही कहना था कि हम आम जनभानस के साथ – साथ विश्व के मंगल के लिए अपने अपने ढंग से प्रार्थना करते हैं। हम सब भाई है।

वही इंडिया न्यूज़ की टीम से बात करते हुए इमरान कहा कि हमारे वहा शुरू से गंगा जमुनी तहज़ीब चलती आ रही है। हम सब भाई है। लेकिन हमारे पूजा करने के ढंग अलग – अलग है। जिस वजह से आज हम ईदमिलादुन्नवी बाराबफात मना रहे है तो वही हिन्दू भाई गणेश विसर्जन मना रहे है।

Also Read –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular