Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्याAyodhya News: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे अयोध्या, चंद्रशेखर आजाद...

Ayodhya News: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे अयोध्या, चंद्रशेखर आजाद रावण ने की मीडिया से बात….

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Ayodhya News: सिद्धार्थनगर से देश बचाओ संविधान बचाओ यात्रा शुरू करने से पहले आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण अयोध्या पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में ही भाजपा का विजय रथ रोकेंगे।

आजाद समाज पार्टी चलाएंगी नया अभियान

रावण ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी देश बचाओ संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है। इस दौरान केंद्र सरकार और राज्य सरकार को लेकर जनता को जागरूक करेंगे और जनता को टिप्स देंगे कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने वोट का सही प्रयोग करे। रावण ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद आजाद समाज पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा की शुरुआत करेगी।

बीजेपी का विजय रथ यूपी में रोकने की तैयारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद  का कहना है कि केंद्र का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, यहां पर भाजपा ज्यादा सीटों पर विजयी है, बीजेपी का विजय रथ उत्तर प्रदेश में ही रोकेंगे, इसकी तैयारी हम लोगों ने कर ली है, लगातार धर्म पर हो रहे टिप्पणी को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि धर्म आदमी का व्यक्तिगत मसला है। किसी को भी किसी धर्म का अपमान करने का अधिकार नहीं, लेकिन राजनीति में जब भी धर्म जुड़ जाएगा तो वास्तविक मुद्दे दूर हो जाएंगे।

सरकार अपनी जिम्मेदारियों से रही है भाग

देश में महंगाई है, बेरोजगारी है, नौजवान परेशान है, पेपर लीक हो रहे हैं, किसान परेशान है, सभी के प्रति सरकार की जिम्मेदारी है, सरकार अपनी जिम्मेदारियो से भाग रही है, धर्म को वही बीच में लेकर आता है जो मुद्दों से भागना चाहता है, हम सरकार को मुद्दों से भागने नहीं देंगे। दरअसल चंद्रशेखर आजाद रावण सिद्धार्थनगर जाते हुए अयोध्या हाईवे पर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अयोध्या में रुके थे।

Also Read: Dehradun News: रील बनाने के शौक में लड़की ने पिलाई कुत्ते को बीयर, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular