Friday, July 5, 2024
HomePoliticsAzamgarh: प्रधानमंत्री के हर नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएंगे,...

Azamgarh: प्रधानमंत्री के हर नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएंगे, एक-एक बूथ जीतने की रहेगी जिम्मेदारी-जिलाध्यक्ष

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Azamgarh: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएंगे। अभी भी कोई प्रधानमंत्री के टक्कर का कोई नेता उभर कर नहीं आया है। सर्वमान्य नेता हैं उनके चेहरे पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी।

 प्रधानमंत्री के हर नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएंगे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जहां नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। बताते चलें कि आजमगढ़ जिले के लालगंज जिलाध्यक्ष युवा सूरज श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बड़े, बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं के साथ समंजस बैठाकर कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री के हर नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएंगे। आगामी चुनाव को लेकर कहा कि एक-एक बूथ जीतने की जिम्मेदारी रहेगी।

प्रधानमंत्री के टक्कर का कोई नेता नहीं

इसके साथ ही आजमगढ़ जिला जहां सपा, बसपा के गढ़ के सवाल पर कहा कि लालगंज में 2014 में सीट जीती थी, 2024 में भी सीट जरूर जीतेंगे। अभी भी कोई प्रधानमंत्री के टक्कर का कोई नेता उभर कर नहीं आया है। सर्वमान्य नेता हैं उनके चेहरे पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी।

दो लोकसभा है, एक आजमगढ़ और दूसरा लालगंज

जनपद आजमगढ़ में दो लोकसभा है, एक आजमगढ़ और दूसरा लालगंज। लालगंज लोकसभा से बसपा से सांसद संगीता आजाद जो सुरक्षित सीट (अनुसूचित जाति) दलित वर्ग से आती हैं। वहीं लालगंज के नये जिलाध्यक्ष सूरत श्रीवास्तव को बनाया गया है जो सवर्ण वर्ग से कायस्थ समाज से आते हैं।

Also Read: लिफ्ट क्यों बन रही ‘काल’! बढ़ती जा रही बिल्डर की मनमानी, मोटा मेंटेनेंस का पैसा लेने के बाद सुविधाओं के नाम पर जान का…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular