Friday, July 5, 2024
HomeKaam Ki BaatBadhani Taal: प्राकृतिक सौंदर्य की पहचान है बधाणी ताल, खूबसूरती देख कर...

Badhani Taal: प्राकृतिक सौंदर्य की पहचान है बधाणी ताल, खूबसूरती देख कर रह जाएंगे दंग, देख तस्वीरें

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Badhani Taal: रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को दुरस्त क्षेत्र बधाणीताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों के साथ बधाणीताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने पर विस्तार से चर्चा की।

रंग बिरंगी मछलियों के साथ प्राकृतिक सुंदरता खूबसूरत

आपको बता दे कि जनपद के विकास खंड जखोली के दूरस्थ क्षेत्र मे स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब  बधाणीताल में पर्यटन की अपार संभावनाए है। इस ताल ने रंग बिरंगी मछलियों, के साथ यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता खुद ही अपनी ओर आकृषित करती हैं। मगर जरूरत है इस सुंदर क्षेत्र को भव्य पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की।

पर्यटक क्षेत्रों के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिकी की प्रबल संभावनाएं

जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर प्राकृतिक सुंदरता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पर्यटक क्षेत्रों के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिकी की प्रबल संभावनाएं हैं। ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए बधाणीताल का प्राकृतिक तरीके व अनावश्यक छेड़छाड़ के और अधिक विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की दृष्टि से विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी ताकि बधाणीताल में पर्यटकों की आवाजाही के साथ ही स्थानीय लोगों की आय का भी स्रोत बन सके।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को गांव की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा

जिलाधिकारी को गांव की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपाजिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं के लिए होम स्टे जबकि बच्चों के लिए एडवेंचर्स एक्टिविटी आदि के लिए जल्दी ही संबंधित अधिकारियों के साथ कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को गांव की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:- Dress Code On Temples: राज्य के तीन मंदिरों में महिलाओं और लड़कियों के लिए ड्रेस कोड हुआ लागू, जानें नाम

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular