Friday, July 5, 2024
HomeCrime NewsBarabanki Crime: सड़क पर रखी ईंट...मना किया तो कर दी फायरिंग, दो...

Barabanki Crime: सड़क पर रखी ईंट…मना किया तो कर दी फायरिंग, दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल, तीन गिरफ्तार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Barabanki Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें दो महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पूरा विवाद सड़क पर ईंट रखने को लेकर हुआ था। वहीं इस वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत सामान्य है।

परिवार पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी

यह पूरा मामला बाराबंकी जिले में कुर्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहराहार गांव से जुड़ा है। जहां सड़क पर ईंट रखने से मना करने के चलते गांव के दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल यूनुस नाम के एक शख्स द्वारा सड़क पर ईंट रखने का गांव का ही हसीब नाम का शख्स विरोध कर रहा था। क्योंकि उस सड़क से हसीब के दूध के टैंकर निकलते हैं।।वहीं हसीब के काफी मना करने पर भी यूनुस नहीं माना और आग-बबूला होकर घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकल लाया। यूनुस ने हसीब और उसके परिवार पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें हसीब समेत परिवार के छह लोग 12 बोर के छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत सामान्य है।

यूनुस समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

वहीं बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने यूनुस समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच-पड़ताल में जुटी है। सड़क पर ईंट रखने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर यूनुस ने हसीब और उसके परिवार पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी थी। जिसमें हसीब समेत परिवार के छह लोग 12 बोर के छर्रे लगने से घायल हो गए थे। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। मौके पर कानून व्यवस्था भी सामान्य है।

Also Read: Farrukhabad News: श्रीमद भगवत गीता संगोष्ठी में सैकड़ों लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ, श्री कृष्ण अर्जुन संवाद…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular