Tuesday, July 9, 2024
HomeAccident Newsकौशाम्बी बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से कई लोगों की मौत

कौशाम्बी बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से कई लोगों की मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए है और फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहे है।

15 से 20 लोग फंसे

मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर 15 से 20 लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री से तीन लोगों को बाहर निकाला है, जिनकी हालत गंभीर है। मौके पर एंबुलेंस भी बुला ली गई है। तीनों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। यह फैक्ट्री कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के पास है। धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में घायल हुए लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं। दमकलकर्मी पानी से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। बचाव दल फैक्ट्री से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया है।

पूरा इलाका सहम गया

स्थानीय लोगों के मुताबिक भरवारी में पटाखा फैक्ट्री काफी समय से खुली हुई है। प्रशासन ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि फैक्ट्री मालिक ने इसका लाइसेंस लिया है या नहीं। धमाके की आवाज से पूरा इलाका सहम गया है। आसमान धुएं से भर गया है। हालांकि पुलिस लोगों से फैक्ट्री के पास न जाने की अपील करती नजर आई।

मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया

यह पटाखा फैक्ट्री रवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में जहा दोपहर साढ़े 11 बजे के करीब में हादसा हुआ है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है। सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। सीएम योगी ने कहा है कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाए।

Also Read – 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular