Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP में मजदूर दिवस के दिन बड़ा हादसा, ईट-भट्ठे की दीवार गिरने...

UP में मजदूर दिवस के दिन बड़ा हादसा, ईट-भट्ठे की दीवार गिरने से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत

UP में मजदूर दिवस के दिन बड़ा हादसा, ईट-भट्ठे की दीवार गिरने से झारखंड के तीन मजदूरों की मौत

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: मजदूर दिवस के दिन उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां ईट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक मजदूरों में दो महिला हैं। इसके अलावा हादसे में दो मजदूर घायल हो गए हैं। सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं। सूचने मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में ईंट भट्ठे के मालिक की लापरवाही सामने आ रही है।

Also Read- UP Crime: लूटेरों ने खींचे 5 लाख के हियरिंग डिवाइस, मां के साथ हॉस्पिटल जा रहा था बच्चा

 ईंट निकालते समय हुआ हादसा

घटना जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंगला चौराहे पर स्थित ग्राम सभा करमहा के नौसागर ईंट भट्ठे पर हुई। बुधवार, 1 मई को भट्ठे से ईंट निकालने का काम चल रहा था। मजदूर भट्ठे से ईंटें निकाल रहे थे। ईंट निकालते समय अचानक यह हादसा हो गया। ईंट निकालने का काम कर रहे पांच मजदूर दीवार के मलबे में दब गये। लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इनमें 24 वर्षीय संतोष, 36 वर्षीय पार्वती देवी और 31 वर्षीय सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रमेश व शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गये।

Also Read- Abbas Ansari की जमानत याचिका खारिज, मामले में पत्नी भी आरोपी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular