Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsBJP Candidates List: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, उत्तराखंड के दो...

BJP Candidates List: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, उत्तराखंड के दो पूर्व सीएम का पत्ता काट, जानें किसे मिला टिकट

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), BJP Candidates List: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने इस बार 10 राज्यों के 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं, उत्तराखंड की 2 सीटों के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है।

BJP ने प्रधानमंत्री के करीबी माने जाने वाले अनिल बलूनी को पौडी गढ़वाल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पार्टी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भरोसा जताते हुए हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट दिया है। इससे पहले भाजपा ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

अनिल बलूनी कौन हैं?

अनिल बलूनी ने 26 साल की उम्र में अपने राजनीति करियर की शुरू की थी। उन्होंने राज्य के पहले विधानसभा चुनाव 2002 में कोटद्वार सीट चुनाव लड़ने की तैयारी की थी लेकिन उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया था। इस बात से नाराज बलूनी कोर्ट पहुंच गए थे और फिर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2004 में कोटद्वार से उपचुनाव लड़ा। हालांकि, वह हार गए थे। इसके बाद भी उनकी राजनीति से कभी रुचि कम नहीं हुई और हमेशा सक्रिय रहे।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत कौन हैं?

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजनीति की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की। 19 साल की उम्र में वह आरएसएस से जुड़ गए। यहीं से त्रिवेन्द्र सिंह ने प्रचारक से मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया। 1997 में त्रिवेन्द्र सिंह भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव बने। 2002 में वे फिर भाजपा प्रदेश संगठन के महासचिव बने। रावत लगातार डोईवाला विधानसभा सीट से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। त्रिवेन्द्र सिंह रावत 2017 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे उन्होंने 4 साल सरकार भी चलाई। जिसके बाद उन्हें साल 2021 में सीएम पद से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular