Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशलड़कियों के साथ कबड्डी खेलने उतरी BJP मेयर, दांव-पेच देख सभी चौंके

लड़कियों के साथ कबड्डी खेलने उतरी BJP मेयर, दांव-पेच देख सभी चौंके

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),BJP Mayor Pramila Pandey: उत्तर प्रदेश के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे लगातार खबरों में रहती हैं। इसी कड़ी में कल रविवार को शहर के लोगों ने एक दिलचस्प नाजारा देखा। मौका था शहर में कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन का। इसका उद्घाटन करने पहुंची थी मेयर प्रमिला पांडे। इसके बाद यहां कुछ ऐसा हुआ कि लोग तालियां बजाते नहीं थके।

मेयर को खेलता देख दंग रह गए लोग

दरअसल, वहां लड़कियां पूरे उत्साह के साथ कबड्डी खेल रही थी। जिन्हें देखकर मेयर प्रमिला भी कबड्डी खेलने के लिए मैदान में चली गई। मेयर को अपने बीच देखकर लड़कियों का उत्साह और भी बढ़ गया। सियासी दावा पिच में माहिर मेयर कबड्डी के मैदान में वापस दिखाएं तो वह खड़े लोग दंग रह गए।

यूपी के हर जिले में कबड्डी प्रतियोगिता कर रही BJP

इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किदवई नगर स्थित रतनलाल कीड़ा मैदान में भाजपा किसान मोर्चा ने किया था। जिसे ‘नमो कबड्डी प्रतियोगिता’ का नाम दिया गया था। जिसमें मेयर बतौर मुख्य मेहमान पहुंची थीं। बता दें कि यूपी में BJP प्रदेश के हर जिले में कबड्डी प्रतियोगिता कर रही है। जिसका पूरा उद्देश्य युवाओं-युवतियों को खेल से जोड़ना है।

दबंग अंदाज के लिए जानी जाती हैं मेयर

ऐसा नहीं है कि कानपुर के प्रमिला सुर्खियों में आई है। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। जिससे मेयर ने सुर्खियां बटोरी हैं। यूपी के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे को अपने दबंग अंदाज के लिए जाना जाता है। लोगों के बीच ‘रिवॉल्वर दीदी’ और ‘रिवॉल्वर अम्मा’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। मेयर जब पार्षद थीं, तब वे जीप लेकर चलती थीं।

ALSO READ:

Azamgarh में अनियंत्रित कार ने 5 लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल   

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा! कार और ट्रक की भिड़ंत, 8 लोगों की जिदा जलकर मौत 

बेटा बना हैवान, मां का सिर किया धड़ से अलग फिर पूरे गांव में लेकर घूमा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular