Saturday, July 6, 2024
HomeUncategorizedयूएस में स्वतंत्रता दिवस परेड में खून-खराबा, छह लोगों की मौत के...

यूएस में स्वतंत्रता दिवस परेड में खून-खराबा, छह लोगों की मौत के बाद दबोचा हमलावर

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, शिकागो (Highland Park Shooting)। शिकागो के हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान छत से गोलियां बरसाकर छह लोगों की जान ले ली गई। इस घटना में 57 घायल हो गए है। दहशत के कारण परेड देखने आए लोग सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। संदिग्ध हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है। अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। परेड स्थल से जान बचाकर निकले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने खून में तरबतर कई लाशें देखीं। परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। महज 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई।

गोरे रंग का है हमलावर : शेरिफ

लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने संदिग्ध के हुलिए के बारे में खुलासा किया है। इसमें बताया है कि संदिग्ध हमलावर का रंग गोरा और उम्र करीब 18-20 साल है। गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को हाईलैंड पार्क में देखा गया है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस वारदात में अब तक करीब छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एफबीआई ने हाईलैंड पार्क में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का फोटो जारी किया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध का नाम रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी है।

यह भी पढ़ेंः 21 साल की ग्लैमरस सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular