Friday, July 5, 2024
Homeउपयोगिता समाचारBollywood News: Katrina Kaif संग फिल्म न करने पर Vicky Kaushal ने...

Bollywood News: Katrina Kaif संग फिल्म न करने पर Vicky Kaushal ने तोड़ी चुप्पी, बताई ये बड़ी वजह

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Bollywood News: विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को लेकर काफी सुर्खियां में हैं। इससे पहले वह सारा अली खान के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आए थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की ने कैटरीना से अपनी शादी और उनकी डिमांड्स को लेकर कई राज खोले। अब इस एक्टर ने खुलासा किया है कि वह कैटरीना के साथ काम क्यों नहीं कर रहे हैं। फैंस काफी समय से इन दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

दोनों को कभी किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गए

विक्की कौशल बताते हैं कि उन्हें कैटरीना कैफ के साथ काम करने के कई ऑफर मिले हैं, लेकिन अब तक उन्होंने किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। उन्होंने अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव भी स्वीकार नहीं किया है। विकी ने ये भी बताया कि फैंस की ये इच्छा अब तक क्यों पूरी नहीं हो पाई है। बॉलीवुड की इस सबसे पॉपुलर जोड़ी ने 9 दिसंबर 2021 को शादी कर की थी। लोग भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। हालांकि, इससे पहले दोनों को कभी किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया है।

विक्की कौशल ने बताई ये बड़ी वजह?

फैंस कैटरीना और विक्की के प्रति दिल खोलकर अपना प्यार जताते हैं। विक्की और कैटरीना की शादी के बाद फैंस उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। अब विक्की कौशल ने खुलासा किया है कि उन्हें और कैटरीना को साथ काम करने के कई ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक यह ऑफर स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, “हालांकि हमें एक साथ फिल्मों में अभिनय करने का अवसर मिला है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है जिसमें हम दोनों अपनी भूमिकाओं में फिट बैठ सकें।”

दोनों इन प्रोजेक्टस पर कर रहे काम

विक्की कौशल की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर भी हैं। इन फिल्मों के अलावा वह आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ में भी नजर आएंगे। विक्की के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा फातिमा सना शेख और शनाया मल्होत्रा ​​जैसे सितारे भी मौजूद होंगे।

इस बीच अगर कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो हम आपको बता दें कि वह जल्द ही सलमान खान के साथ “टाइगर 3” में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। सलमान के फैंस की धड़कनें बढ़ गईं। सलमान के फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कैटरीना मैरी क्रिसमस में भी काम कर रही हैं।

Also Read: World Cup 2023: भारत में आज से विश्व कप का आगाज! जानें भारत का मैच कब, कहां और किसके साथ, पूरा शेड्यूल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular